*शिक्षामित्र संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने पूर्व जिलाध्यक्ष सनंदन पांडेय को दी श्रद्धाजंलि,संघर्षो को याद कर व्यक्त किया शोक*
महराजगंज।उ.प्र.प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष संनदन पांडेय के निधन पर परतावल बीआरसी मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।शिक्षामित्रो ने स्व संनदन पाडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे जनपद भर महिला व पुरुष शिक्षामित्र पहुच कर स्व संनदन पाडेय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
शिक्षामित्र संघ के प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी सनंदन पाडेय का 22अप्रैल को हार्ट अटेक से निधन हो गया।पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन होने पर शिक्षामित्र संघ ने शोक सभा का आयोजन किया जिसमे संगठन के प्रान्तीय सरंक्षक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला उपस्थित रहे।श्रद्धांजलि सभा मे शिक्षामित्रो को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय सरंक्षक गाजी इमाम आला ने कहा कि स्व संनदन पाडेय संगठन के संस्थापक कोषाध्यक्ष रहे और संगठन निर्माण मे उनकी भूमिका नीव की रही।स्व पाडेय संघर्षशील व जुझारु व्यक्तिव के धनी थे।जनपद मे शिक्षामित्रो की समस्याओ को लेकर किए संघर्ष शिक्षामित्र संगठनो को सदैव प्रेरणा देंगे।शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि स्व संनदन पाडेय के मार्गदर्शन से संगठन हर चुनौतियो से डटकर लड़ा।उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।मंडल उपाध्यक्ष मुन्नू निषाद ने कहा कि संगठन अनमोल हीरा खो दिया।हरिकेश चंद पाठक ने कहा कि स्व पाडेय संगठन के प्रति और व्यक्तिगत दोनो रुप से एक मजबूत योद्धा थे।शोक सभा में शिक्षामित्र संघ के गोरखपुर जिलाध्यक्ष रामनगीना निषाद मंडल उपाध्यक्ष मुन्नू निषाद राजेश्वर प्रजापति हरिकेश चंद पाठक सजिद खां शैलेन्द्र नायक ने स्व पाडेय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।इस दौरान महेश सिंह ओम प्रकाश त्रिपाठी शैलेष पटेल अरुण कुमार सुरेद्र प्रसाद अभय पटेल मनोज सिंह राजेश पटेल रविन्द्र चौधरी महेश गुप्ता प्रमोद कुमार विद्यासागर पटेल आदि लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।