*पीपीगंज थाना क्षेत्र में बर्तन व्यापारी से 50 हजार रुपए की लूट*
*अमूल्य रत्न न्यूज़ संवादाता की रिपोर्ट*
*दुकान कर्मचारी के हाथ में था दुकान का पूरा पैसा*
*गोरखपुर।*/नगर पंचायत पीपीगंज मुख्य बाजार वार्ड नंबर 10 में बुधवार की रात्रि 9:00 बजे बाइक सवार बदमाशों ने बर्तन व्यापारी रामचंद्र कसेरा के कर्मचारी से बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में लगभग 50 हजार रुपए और कुछ कागजात थे। थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर वारदात होने की वजह से सूचना पाते ही पुलिस महकमा मौके पर पहुंच गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा पीपीगंज निवासी रामचंद्र काशेरा का मुख्य बाजार वार्ड नंबर 10 में बर्तन की दुकान है। रात्रि 9:00 बजे लगभग वह दुकान बंद कर रहे थे और घर जाने की तैयारी में थे। बैग में बिक्री के रुपए और कागजात रखकर एक कर्मचारी को पकड़ा दिए और खुद शटर बंद करने लगे। उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और बैग को लेकर फरार हो गए। कर्मचारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तब तक दोनों लोग फरार होने में सफल हो गए। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच हो रही है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे जा रहे हैं जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

