*चिड़ियाघर पुलिस चौकी प्रभारी ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत चलाया चेकिंग अभियान*
*चेकिंग के दौरान 14 वाहनों से 31 हजार का काटा गया चालान*
*गोरखपुर।*/ आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने तथा जनपद की कानून व्यवस्था को प्रभावी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए रामगढ़ताल थाना अंतर्गत चिड़ियाघर पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र जैन ने थाना प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में चिड़ियाघर पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया सघन वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दो पहिया वाहन पर तीन सवारी और चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट लगाए हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया वही चेकिंग अभियान के दौरान आवारातत्वों की जमा तलासी ली गई।तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग करते हुए आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाया गया, साथ ही साथ आगामी त्यौहारों को सौहृार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्वक मनाने हेतु तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।चेकिंग के दौरान आरक्षी विजय कुमार यादव,आरक्षी सचिन कुमार वर्मा व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

