*संतकबीरनगर जिले के जिला मुख्यालय पर स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में नवीन सत्र 2022-23 में प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए वेलकम सेरेमनी”तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा की शुभकामना के लिए गुड लक पार्टी” का आयोजन किया गया।। गुडलक और वेलकम सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पंडित दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर के प्रोफेसर डॉ ओपी पांडेय का एकेडमी के निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ प्रबन्ध तंत्र के तमाम जिम्मेदारों ने जोरदार स्वागत किया।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी जी का पूजन-अर्चन एवं उनके चित्र पर मुख्य अतिथि प्रो०ओ०पी०पाण्डेय और सूर्या परिवार की मुखिया श्रीमती चंद्रावती देवी, एकेडमी के एमडी डॉ० उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी, प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक राकेश चतुर्वेदी, उनकी पत्नी श्रीमती शिखा चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से लेकर कक्षा 11वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक अभिव्यक्ति विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत किया। जिनमें भारत की विशिष्ट पहचान अनेकता में एकता का बेजोड़ उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस सांस्कृतिक मंच पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से मुख्य अतिथि प्रो०ओ०पी०पाण्डेय ने प्रभावित होकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों और शिक्षकों को सम्मानित किया तथा अपने संबोधन में कहा कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना जैसी महामारी के कारण जिस तरह से एक बगिया बिना पुष्प के वीरान दिखती है, ठीक उसी प्रकार से पूरे विश्व में शिक्षा व्यवस्था वीरान सी हो गई थी। अब शिक्षा स्वरूप बगिया फिर से हरी-भरी हो गई है यह शिक्षा जगत के लिए सुखद संकेत है। इसी क्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन का होना अति आवश्यक है। सभी विद्यार्थी आगामी बोर्ड की परीक्षा को ध्यान में रखकर समयवद्ध तैयारी करते हुए निरंतर प्रयास करते रहे ताकि आशातीत सफलता मिल सके। इसी क्रम में एकेडमी की एक्जक्यूटिव एमडी सविता चतुर्वेदी ने कहा कि परीक्षार्थियों को सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम की पुनरावृति करते हुए तैयारी करनी चाहिए क्योंकि सभी विषय महत्वपूर्ण है और परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सभी विषयों में ध्यान देना चाहिए।*
*इस कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नितेश द्विवेदी, बलराम उपाध्याय, राजकुमार गौड़, संतोष शर्मा, अविनाश श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे, राहुल श्रीवास्तव, शिवचरण पांडे, बबीता त्रिपाठी, प्रतिभा श्रीवास्तव,तपस्या रानी सिंह, अर्चना सिंह, पलक श्रीवास्तव, रिचा उपाध्याय सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा!*, स्वतंत्र पत्रकार मारुति नंदन