थाना क्षेत्र कसयाॅ के वासी देवा प्रसाद जी के साथ थाना कसयाॅ के सिपाही रविन्द्र कुमार तथा अन्य द्वारा किए गए कथित उत्पीड़न की कड़ी जांच कर त्वरित कार्रवाई की मांग करता हूँ। प्रदेश में योगी जी की सरकार हर व्यक्ति की सुरक्षा को प्रथम वरियता देना चाहती है और पुलिस का ऐसा वर्ताव जनता के खिलाफ अक्षम्य है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो।
पुलिस 1000 रूपये बेवजह माँगती है और ठेला चलाने वाले देवा प्रसाद 500 रूपए दे पाते हैं केवल इसलिए थ्री डिग्री टार्चर किया जाता है। देवा गरीब हैं एवं दलित हैं, इनके साथ यह व्यवहार तो एकदम माफ नहीं किया जा सकता।
उक्त प्रकरण में त्वरित जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।ब्यूरो रिपोर्ट,,अमूल्य रत्न न्यूज