जनपद के मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा-सांसद
संवाददाता
महराजगंज। स्थानीय नगर में चिउरहा नहर के पास शनिवार को डॉ निशांत डायबिटीज एड लाइफ केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन देवरिया के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा की जिले में मरीजों को बहुत समस्या होती थी । डायबिटीज से होने वाली बीमारियों के बारे में बताने और उनके इलाज के लिए जिले को एक अच्छे डॉ की आवश्यकता थी जो अब पूरी हो गई । उन्होंने कहा कि इस हॉस्पिटल को खुलने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। मरीजों को भटकना नही पड़ेगा। वहीं हॉस्पिटल के डॉक्टर निशांत ने बताया कि जनपद की जनता को क्रिटिकल बीमारियों से बचने के लिए गोरखपुर जाना पड़ता था जिससे मरीजों और तीमारदार दोनों लोगो को काफी समस्या से गुजरना पड़ता था। उन्होंने बताया कि मैं यहां पहले भी सेवा दे चुका हूँ जिससे स्थानीय लोगों की समस्याओं से काफी करीब से महसूस किया हूं। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ,सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ,जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास ,नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल ,जिला महामंत्री वंदना त्रिपाठी के अलावा जिले के कई डॉक्टर और सभ्रांत जन उपस्थित थे।

