
भाटपार रानी – : तहसील क्षेत्र के भवानी छापर बजार में नवरात्रि के पहले दिन रामकथा के आयोजन में भव्य कलशयात्रा निकाली गई । हर साल की भांति इस साल भी चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सिरसिया बाबू स्थित मां दुर्गा के मंदिर पर रामकथा का आयोजन किया गया है जिसके पहले दिन भव्य कलशयात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया वहीं आसपास के सभी गांवों से महिलाओं ने इस कलशयात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया । यह रामकथा कथा नव दिन तक चलेगा जिसमें वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री प्रदुम्न महराज के मुखारविंद से श्रद्धालु रामकथा को सुनेगे कथा आयोजकों के अनुसार यह कथा हर रोज शाम सात बजे से प्रारंभ होगा । इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता, रामनरेश जायसवाल, दीपक श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, चंद्र भूषण सिंह, रमेश जायसवाल,सोनू, विकास, समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।

