*एसएसबी के 442 जवानों ने ली देश सेवा के प्रति शपथ*
*अमूल्य रत्न न्यूज़ संवाददाता गोरखपुर*
*गोरखपुर*/सशस्त्र सीमा बल प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर में मंगलवार को पासिंग आउट परेड हुआं संपन्न। पासिंग आउट परेड में 44 हफ्ते तक कड़े प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु से जवान बने 442 नव आरक्षियों ने देश की रक्षा की शपथ ली।
मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी लखनऊ के महानिरीक्षक रत्न संजय ने सलामी ली। पीओपी में एसएसबी गोरखपुर के उपमहानिरीक्षक रजनीश लाम्बा,उप कमांडेंट डॉ. रजत सहगल मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने सबसे पहले शहीद स्थल पर पुष्प अर्पण करने के बाद परेड का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम के दौरान महापौर सीताराम जायसवाल मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

