*MLC का चुनाव 21 मतदान केन्द्रों पर होगा:* *_8 तारीख की सुबह कचहरी कला भवन से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी, कचहरी क्लब में 12 को मतगणना, जिले में 3242 मतदाता_*_
*अमूल्यरत्न न्यूज़*
रिपोर्टर : योगेन्द्र यादव
बासगांव
*गोरखपुर*: महराजगंज स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत नाम वापसी के बाद जिले में 21 मतदान केंद्रों पर 9
अप्रैल को वोटिंग होगी| वही 8 अप्रैल को कचहरी कला भवन से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी और 12 अप्रैल को मतगणना कचहरी क्लब भवन में होगी|
एसडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सभी 21 विकास खण्डों पर मतदान स्थल बनाया गया है| जहां पर कुल 3242 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे|
*यहाँ बने हैं मतदान केंद्र*
क्षेत्र पंचायत कार्यालय कैंपियरगंज, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भरोहियां, क्षेत्र पंचायत कार्यालय जंगल कौड़िया, क्षेत्र पंचायत कार्यालय चरगवां, क्षेत्र पंचायत कार्यालय पिपराइच, कार्यालय
नगर निगम गोरखपुर, खोराबार सरदार नगर, ब्रह्मपुर, पाली, सहजनवां पिपरौली, खजनी, बेलघाट, उर्जा, बांसगांव, कौड़ीराम, दंगा, गोला तथा बड़हलगंज में मतदान केंद्र बनाये गये हैं| मतदान के बाद मतपेटियां कचहरी कला भवन गोरखपुर में बने स्ट्रांगरूम
में जमा की जाएगी| जिसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं|
*गोरखपुर- महराजगंज दोनों जिलों में 33 बूथ*
वहीं गोरखपुर व महराजगंज दोनों जिलों को मिलाकर कुल 33 बूथ बनाए गए हैं| दोनों जिलों के मतदाताओं की संख्या 5449 है| सभी ब्लाकों में एक- एक बूथ हैं| साथ ही एक बूथ गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में बनाया गया है, जहाँ निगम के निर्वाचित पार्षद मतदान करेगे| चुनाव में सांसद, विधायक, सभी प्रधान, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष,व सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष के साथ ही
निगम के पार्षद व मेयर तथा नगर पंचायतों के पार्षद व अध्यक्ष अपने मतों का इस्तेमाल कर सकेंगे| मानक
के मुताबिक़ एक बूथ पर न्यूनतम 70 और अधिकतम 800 वोटर हो सकतें
हैं|
**सपा प्रत्याशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश यादव का प्रचार तेजी पर*
वही पूर्व एमएलसी व भाजपा प्रत्याशी ने अपना प्रचार तेज़ कर दिया है|

