*गगहा थाना क्षेत्र में परिवारिक कलह से मजदूर ने लगाई पेड़ में फांसी*
*अमूल्य रत्न न्यूज़ संवादाता बांसगांव की रिपोर्ट*
*गोरखपुर*/गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकड़ी दूबे के हरिजन मोहल्ले में शुक्रवार की रात पारिवारिक कलह के चलते एक मजदूर ने अपने घर से दूर नहर पर पेड़ में अपने ही गमछे से लटककर जान दे दिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने शव को लटकते देख उसकी सूचना घर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी क़े अनुसार गगहा थाना क्षेत्र के पकड़ी दूबे निवासी राजकुमार (50 वर्षीय) पुत्र पांचू दिहाड़ी का मजदूर था। गांव के पास के ही बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करता था। राजकुमार के 3 बेटे हैं 2 की शादी हो गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को राजकुमार दारू पी कर घर आया तो बड़े बेटे की पत्नी से कहासुनी हुई जिसके बाद राजकुमार घर से बाहर चला गया। रात के लगभग 9 बजे गांव के किसी व्यक्ति ने पेड़ से लटका हुआ देखा और उसके घर पर सूचना दी। घर वालों ने ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

