*सीओ गोरखनाथ के नेतृत्व में शराबियों के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई*
*अमूल्य रत्न न्यूज़ संवादाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*गोरखपुर*/भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाना अब महंगा पड़ेगा। पुलिस ऐसे नशेड़ियों को पकड़कर हवालात की हवा खिलाएगी पहले ऐसे शराबियों को पकड़कर समझाने का कार्य करेगी इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार के नेतृत्व में शराब ठेकों पर दारू पीकर उत्पात मचाने वालों पर शिकंजा कसे। पूरे जनपद भर में चेकिंग के दौरान खुले में शराब सेवन करते हुए पाया गया जिनके विरुद्ध कार्यवाही किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी अपने सर्किल के अंतर्गत शराबियों के खिलाफ कार्यवाही किया तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखनाथ सर्किल के अंतर्गत देसी व अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर बैठकर शराब पीने वाले शराबी के खिलाफ सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने कार्रवाई किया। शिकायतें मिल रही थी कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नशेड़ी भीड़भाड़ वाले इलाके में खुलेआम बैठकर शराब पीते हैं। नशे में टुन्न होने पर राहगीरों के साथ अभद्रता करते हैं। आपस में भी बातचीत के दौरान अश्लील शब्दों व भाषा शैली का इस्तेमाल करते हैं। शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

