*लोकसभा में रवि किशन शुक्ला ने उठाई सीएनजी फिलिंग स्टेशन की मांग*
*अमूल्य रत्न न्यूज़ संवादाता जयप्रकाश जायसवाल की रिपोर्ट*
*गोरखपुर*/ लोकसभा में सांसद रवि किशन शुक्ला ने गोरखपुर समेत प्रमुख राजमार्गो पर सीएनजी फिलिंग स्टेशन के निर्माण की पुरजोर मांग की। लोकसभा में दावा किया कि उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर में शहर के मध्य में सिर्फ एक ही सीएनजी स्टेशन है जहां वाहनों की लम्बी कतार लगी रहती है। यह शहर की जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं है। लेकिन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें करेक्ट किया। कहाकि गोरखपुर,सतकबीरनगर और कुशीनगर मिला कर अब तक 18 सीएनजी पेट्रोल पम्प लग चुके हैं।
जारी विज्ञप्ति में रवि किशन शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार प्रदूषण खत्म करने में जुटी है। इस कड़ी में सीएनजी फिलिंग स्टेशन की भूमिका बेहद अहम है। रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे बड़ा शहर है। यहां औद्योगिक नगरी गीडा भी है। पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय भी है। एयर फ़ोर्स का एक बड़ा स्टेशन है। गोरखपुर से पड़ोसी देश नेपाल की सीमा लगती है। गोरखपुर में वाहनों के अलावा उद्योगों में भी सीएनजी का इस्तेमाल होता है। इसके अतिरिक्त गोरखपुर से होकर अनेक राजमार्ग देश के विभिन्न भागों में जाते है जहां एक भी सीएनजी पम्प नहीं है। वाहनों की सघनता को देखते हुए गोरखपुर शहर के बाहर से जाने वाले विभिन्न राजमार्गों पर कम से कम चार सीएनजी पम्प की आवश्यकता है। दिल्ली से सड़क मार्ग से गोरखपुर जाने के रास्ते में आगरा से लखनऊ एक्सप्रेसवे के बीच और लखनऊ से गोरखपुर के बीच सिर्फ अयोध्या को छोड़ कर पड़ने वाले राजमार्ग पर कोई सीएनजी पम्प नहीं है। गोरखपुर से होकर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर और दिल्ली से गोरखपुर के बीच पड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों (वाया आगरा – लखनऊ गोरखपुर) पर कब तक सी एन जी पम्प स्थापित कर दिया जाएगा।
और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने किया रवि किशन को करेक्ट
और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सांसद रवि किशन को करेक्ट किया। गोरखपुर, संतकबीरनगर और कुशीनगर मिला कर अब तक 18 सीएनजी फिलिंग पम्प लगे हैं। हमारा 36 सीएनजी फिलिंग स्टेशन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जहां भी डिमांड आएगी और फिलिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। हालांकि मौजूदा समय में गोरखपुर में 11, कुशीनगर में 4 और संतकबीरनगर में 4 सीएनजी फिलिंग स्टेशन सेवाएं दे रहे हैं।

