*डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*
गोरखपुर।माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा 2022 दिनांक 25.03.2022 के प्रथम पाली के हाईस्कूल में पाली, अरबी एवं फारसी विषय में कुल 5 पंजीकृत परीक्षार्थीयों में से सभी परीक्षार्थी एवं इण्टरमीडिएट के संगीत वादन विषय में 72 पंजीकृत परीक्षार्थीयों में से सभी परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। द्वितीय पाली में हाईस्कूल के संगीत गायन में 161 पंजीकृत परीक्षार्थीयों में से 154 एवं इण्टरमीडिएट के व्यवसायिक कृषि विषय में कुल 1760 पंजीकृत परिक्षार्थियों में से 1749 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। प्रथम सचल दल ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया (जिला विद्यालय निरीक्षक) द्वारा तुलसीदास इण्टर कॉलेज गोरखपरु, मारवाड़ इण्टर कॉलेज गोरखपुर, एम0पी0पी0 आर्य कन्या इण्टर कॉलेज गोरखपुर एवं यशपाल सिंह यशवन्त सिंह इण्टर कॉलेज गोरखपुर, द्वितीय सचल दल द्वारा पं0 जवाहर लाल नेहरू इण्टर कॉलेज तिलोरा पाली गोरखपुर, तृतीय सचल दल द्वारा सर्वोदय किसान इण्टर कॉलेज कौड़ीराम गोरखपुर, श्री हनुमान आचार्यकुल इण्टर कॉलेज धनौड़ा बांसगाँव स्वामी विवेकानन्द इण्टर कॉलेज मावा पकड़ी गोरखपुर जनता इण्टर कॉलेज दुबौली गोरखपुर एवं राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज बांसगाँव तथा चतुर्थ सचल दल द्वारा राष्ट्रीय सांकृत्यायन इण्टर कॉलेज बेलघाट गोरखपर, भारतीय इण्टर कॉलेज पिपरसंडी गोरखपुर एवं ब्रह्मर्षि निमियाँ जी महाराज आदर्श इण्टर कॉलेज जैती गोरखपर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचल दल द्वारा किसी भी विद्यालय में कोई भी अनियमितता नहीं पायी गई।

