*जेसीबी में डीजल डलवाने जा रहे युवक से मारपीट व छिनैती*
*पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद करते हुए दी तहरीर*
कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा गांव के रहने वाले विष्णु कुमार मिश्रा पुत्र राम शिरोमणि कधंई थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार कि सुबह पट्टी प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र खमपुर पेट्रोल पंप पर अपने ट्रैक्टर और जेसीबी के साथ डीजल डलवाने के लिए जा रहा था तभी गांव के आधा दर्जन लोग उसके पास आए और उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। पीड़ित जब तक कुछ समझ पाता ,तब तक उसे आधा दर्जन लोगों ने पीटकर जख्मी कर दिया और उसके पास में रखा हुआ 50हजार रुपये तथा मोबाइल छीन ले गए । पीड़ित ने बताया कि रोड पर जाम लग गया काफी भीड़ इकट्ठा हो गई । आरोपी वहां से भाग निकले पीड़ित ने बताया कि वह घटना से डरा सहमा है । आरोपियों को देखने के बाद उन्हें पहचान सकता है। उसने कंधई थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह बात की गई तो उन्होंने बताया की छिनैती की घटना बेबुनियाद है सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल की जा रही है सत्यता मिलने पर आरोपीयों के खिलाफ कार्यवाही होगी।
*अमूल्यरत्न न्यूज*

