*शहीद दिवस पर याद किये गए भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु*
*ए आर न्यूज़ मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*वीर महान क्रांतिकारियों का बलिदान हम सभी को राष्ट्र सेवा हेतु हमेशा प्रेरित करता रहेगा–परमवीर सिंह*
*गोरखपुर*/बांसगांव- भारतीय जनता युवा मोर्चा बांसगांव मण्डल के तत्वाधान में राज आई केयर सेंटर पर बुधवार को पूरी श्रद्धा से शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश की आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति देने वाले सरदार भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरू को श्रद्धा से नमन करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी ने कहा की इन महान क्रांतिकारियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 23 मार्च ही वह दिन है जब यह तीनों वीर अपने मुल्क के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा परमवीर सिंह ने कहा कि इन महान देशभक्तों की देश के लिए दी गई आहुति हम सभी को हमेशा राष्ट्र सेवा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।
आज विभिन्न जगहों पर शहीदी दिवस के रूप में इन बलिदानियों को याद किया गया और युवा सशक्तिकरण दिवस के तौर पर मनाया गया।
कार्य्रकम की अध्यक्षता कर रहे राकेश भट्ट डीजीएम (प्रोजेक्ट) ने कहा कि भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए इन सच्चे वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। जिस पर हर भारतीय को गर्व है। देश इन सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा।
इस अवसर पर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष परमवीर सिंह,प्रमोद त्रिपाठी,रघुवंश राय,प्रवीण सिंह,मंडल उपाध्यक्ष विकास राय,कृष्ण गोपाल सिंह सन्नी,अविनेश सिंह मन्नू,शैलेन्द्र सिंह, विजय पांडेय,विनय पाठक, गोलू बाबा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

