जयसवाल हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम को नपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के भांजे व एडवोकेट गौरव जायसवाल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपित को दबोच लिया है। और उसके पास से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपित से पुलिस पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में आरोपित मूलरूप से चौक थाना क्षेत्र का निवासी है। और बताया जा रहा है। कि शराब की दुकान के पास एडवोकेट गौरव जयसवाल और आरोपित के बीच बहसबाज़ी हुई थी। इसके बाद आरोपित ने कमर से अवैध पिस्टल निकाली और एडवोकेट गौरव जयसवाल के सिर में गोली मारकर फरार हो गया। बताया जा रहा हैं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।