*दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल*
*अमूल्य रत्न न्यूज़ संवाददाता गोरखपुर मंडल की रिपोर्ट*
महराजगंज: फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा-महराजगंज रोड पर एक पेट्रोल पम्प के पास 4 बजे फरेंदा की तरफ से जा रहे बाइक सवार व महराजगंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे पति पत्नी व एक बच्ची व दूसरे मोटर साइकिल सवार को गम्भीर चोटें आयीं, ग्राम पिपरा विश्वम्भरपुर निवासी सुदर्शन पुत्र बन्दी उम्र 35 वर्ष अपनी मोटर साइकिल पर पत्नी पुनीता उम्र 30 वर्ष व बेटी रितीका उम्र 2 वर्ष को लेकर अपने घर जा रहे थे महराजगंज की तरफ से आ रहे हरपुर निवासी रामवेलास पुत्र धनई उम्र 50 वर्ष की आमने सामने टक्टर हो गयी | प्राथमिक उपचार के बाद रामबेलास की गम्भीर हालत देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया और तीन घायलो का इलाज चल रहा है

