अमूल्यरत्न न्यूज ( राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका ) होली 2022: गोरखपुर में 19 को रहेगा होली का अवकाश, 24 को बंद रहेंगी दुकानें
गोरखपुर में होली का अवकाश 19 मार्च को रहेगा लेकिन दुकानें खुली रहेंगी। दुकानें 24 मार्च गुरुवार को अपनी दुकानें बंद रखेंगे। गोरखपुर जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है
जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने होली के अवसर पर 19 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार होली के अवसर पर गोरखपुर में 19 मार्च को ही रंग खेला जाएगा इसलिए उसी दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें : जिलाधिकारी ने होली के पर्व को देखते हुए 19 मार्च को जिले की सभी शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस दिन सभी थोक एवं फुटकर दुकानें, माडल शाप आदि बंद रहेंगे। कोई दुकान खुली मिली तो कार्रवाई होगी
शनिवार की जगह गुरुवार को बंद रख सकेंगे दुकान : जिलाधिकारी ने बताया कि जिन दुकानों की साप्ताहिक बंदी होली के दिन 19 मार्च को पड़ रही है वे दुकानें इस दिन खुली रहेंगी। इसके स्थान पर दुकानदार 24 मार्च दिन गुरुवार को अपनी दुकानें बंद रख सकेंगे।
होली तक बिना सूचना बाहर नहीं जाएंगे अफसर-कर्मी : नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने 19 मार्च तक सभी अफसरों और कर्मचारियों को बिना सूचना महानगर छोडऩे पर रोक लगा दी है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि नरसिंह यात्रा के रूट पर बेसहारा पशुओं को आने से रोकने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। कहा कि वार्डों में न पहुंचने वाले सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करें। बाजारों में दिन में दो बार सफाई कराई जाए। 17 मार्च को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर गुलरिहा तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाह
कंट्रोल रूम में दें सूचना : नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई और पथ प्रकाश में कोई असुविधा होने पर नागरिक नगर निगम के कंट्रोल रूम में सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम में जलकल, स्वास्थ्य, निर्माण और पथ प्रकाश के कर्मचारियों की गैंग तैनात रहेगी। नगर आयुक्त ने वार्ड नंबर 14, 15, 22, 25, 34, 46, 48, 67 के नोडल अधिकारियों से जल्द से जल्द पथ प्रकाश के संबंध में जानकारी देने को कहा है। उन्होंने 20 मार्च से सभी नालों की तल्लीझार सफाई कराने को कहा है।
दहन में टायर, प्लास्टिक का न करें इस्तेमाल : होलिका दहन में टायर, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए मंगलवार को नगर निगम के उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने नागरिकों से अपील की। उपसभापति ने कनिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य अखिलेश श्रीवास्तव के साथ छठी माई मंदिर अग्रसेन तिराहा बक्शीपुर, पांडेहाता आदि का निरीक्षण किया। कहा कि सभी को प्रदूषण मुक्त होली का संकल्प लेना होगा। इस दौरान पार्षद जितेंद्र सैनी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के राजू शर्मा, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी राजेश सिंह, मंडल मंत्री सोनू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

