आगरा: 15 परिवार 40 करोड़ की संपत्ति करेंगे प्रधानमंत्री के नाम, राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु
आगरा. यूपी के आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे सुन हैरान रह जाएंगे. आगरा के 15 परिवारों ने 26 साल पहले प्लॉट खरीदे थे. आज इनकी कीमत करीब 40 करोड़ बताई जा रही है. लेकिन यह प्लॉट अब तक परिवारों के नाम नहीं हुए हैं. इससे हताश होकर इन परिवारों ने यह संपत्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम करने का फैसला किया है. वही इंसाफ नहीं मिलने पर राष्ट्रपति से संसद भवन के परिसर में जहर खाकर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है.बताते चलें कि गांधीनगर निवासी आरएन शुक्ला दूरसंचार मंत्रालय से सेवानिवृत्त है. उन्होंने बताया कि सेवा के दौरान दिल्ली में रहते हुए 1990-91 में रेल विहार सरकारी समिति का सदस्य था उसमें 302 सदस्य थे. सभी सरकारी नौकरी करते थे. गाजियाबाद की लोनी तहसील स्थित शाह अब्दुल्लाबाद मैं समिति ने इसे 35 बीघा जमीन खरीद का सदस्यों के लिए प्लॉट काटे. 1996 में 330 रुपए प्रति गज के हिसाब से लॉटरी से 100-100 गज के प्लॉट आवंटित हुए. 2013 में सेवानिवृत्त होने के बाद प्लॉट पर गए तो वहां कब्जा हो चुका था. समिति के अध्यक्ष सचिव व सदस्य भी बदल गए. 26 साल बाद भी प्लॉट पर मकान नहीं बन पाया. उसमें दिल्ली, नोएडा गाजियाबाद के परिवार शामिल है.सभी पीड़ित 15 परिवारों ने 100 के स्थान पर प्लॉट नंबर, एलॉटमेंट लेटर और अन्य प्रमाण पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से तैयार करा लिए हैं. पीड़ित आरएन शुक्ला ने कहा है कि बैनामा पत्र पर हस्ताक्षर पीएम के सामने करेंगे. उन्होंने राष्ट्रपति के नाम भी चिट्ठी भेजी है. जिसमें कहा के इंसाफ कीजिए. लोनी पुलिस स्टेशन में पीड़ितों ने 29 अक्टूबर 2018 को शिकायत दर्ज कराई थी. जिसकी जांच 4 साल से आर्थिक अपराध शाखा में लंबित है. एक अन्य शिकायत डीएम गाजियाबाद से की. जिसकी जांच अभी तक नहीं हो पाई है.