*महराजगंज में दो बाहुबलियों का दम्भ टूटा:नौतनवा विधानसभा सीट पर बीजेपी गठबंधन का कब्जा, इस सीट पर पहली बार जीती बीजेपी*
*रिपोर्ट रोहित जायसवाल*
महराजगंज में नौतनवा विधानसभा का मिथक टूट गया। अब बीजेपी इस सीट पर कभी नहीं जीती थी, लेकिन इस बार दो बाहुबलियों को परास्त कर बीजेपी ने यह सीट अपने झोली में डाल ली है। नौतनवा में भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी की ऐसी आंधी चली की सपा- बसपा के बड़े-बड़े दिग्गज धराशायी हो गए।
महराजगंज जिले का बहुचर्चित 316 नौतनवा विधानसभा की सीट, जिसमें पिछले कई वर्षों से दो परिवारों में सिमटा था, लेकिन इस बार भाजपा ने दोनों परिवारों का दम्भ तोड़ दिया। इस वर्ष 2022 का विधानसभा सीट नौतनवा भारतीय जनता पार्टी गठबंधन निषाद पार्टी के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह व बसपा प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी को हराकर नौतनवा विधानसभा की सीट पर विजय हासिल कर लिया।
नौतनवा विधानसभा का परिणाम
अमन मणि त्रिपाठी बसपा – 45963
कुंवर मुन्ना सिंह सपा – 74252
सदा मोहन कांग्रेस – 5051
ऋषि त्रिपाठी निषाद भाजपा गठबंधन – 90122 जीते
नागेंद्र प्रसाद जन अधिकार पार्टी – 3150
पशुपति आम जनता पार्टी (इंडिया) – 661
बेचन आम आदमी पार्टी – 717
वीरेन्द्र निर्दलीय – 871
श्वेता सिंह निर्दलीय – 814
सोनू सिंह निर्दलीय – 785
नोटा- 2060
15827 वोट से भाजपा ने सपा को हराया

