*चिलुआताल पुलिस ने तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार*
*ए आर न्यूज़ संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*गोरखपुर*/चिलुआताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर चक में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने एक युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ के साथ ही तलासी ली तो उसके कमर से एक देशी तमंचा बरामद हुआ पुलिस बिधिक कार्यवाही कर युवक को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा रामपुर चक निवासी राजेश निषाद पुत्र घनश्याम निषाद फोन द्वारा चिलुआताल पुलिस को सूचित किया कि गांव का ही एक युवक अबैद्य तमंचे के साथ एक कटरैन के कमरे में बैठा है गांव के लोग घेरे हुये हैं सूचना पर पहुची चिलुआताल पुलिस भीड़ को तितर बितर कर युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर तलासी लेने पर उसके कमर में खोसा एक अदद देशी तमंचा बरामद हुआ पूछताछ में युवक की पहचान गौरव यादव उर्फ गोलू पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी रामपुर चक के रूप में हुई युवक के पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है पुलिस बिधिक कार्यवाही कर युवक को मजिष्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

