सोरों में यूक्रेन रूस युद्ध शांति के लिए हुआ धार्मिक हवन यज्ञ
कासगंज। शूकर क्षेत्र सोरों कस्बे में स्थित पतित पावनी हरिपदी गंगा घाट पर सोमवार को धार्मिक संस्था धर्म यात्रा महासंघ द्वारा विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ कराया गया। इस अनुष्ठान में भारत के शिक्षार्थियों के सकुशल वापसी की भी ईश्वर से प्रार्थना की गई।
धर्म यात्रा महासंघ के नगर अध्यक्ष नीरज उपाध्याय ने बताया कि यह हवन यज्ञ विश्व में शांति कायम रहे युद्ध जल्द समाप्त हो जिससे पूरे विश्व में तीसरे विश्व युद्ध की आशंका व्यक्त की जा रही है युद्ध जल्द समाप्त हो। धर्म यात्रा महासंघ के अमित मिश्रा नारी ने कहा कि विश्व शांति की कामना को लेकर हमेशा से भारत अग्रणी भूमिका निभाता रहा है इसी के चलते आज यह यूक्रेन रूस युद्ध की समाप्ति की कामना को लेकर यह हवन यज्ञ सोरों शूकर क्षेत्र गंगा घाट पर आयोजित किया जा रहा हैहवन यज्ञ पंडित बंशीधर शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया। कालीचरण माहीदार, किशन लाल पसनावत, श्री कृष्ण भारद्वाज, चई बाबू, जितेंद्र सैनी, रामकिशन उपाध्याय, पंकज भारद्वाज अक्षय उपाध्याय, तुषार शर्मा, शिव शंकर वरवारिया, अर्जुन गौड, गोविंद शर्मा, राहुल पसनावत, सोमेश तिवारी, बंसी गुरु, राज तिवारी, शैलेंद्र गौड, अतुल शर्मा, गुंजन महेरे, दीपक पचौरी मौजूद रहे।

