सड़कों पर गूंज रहे हर हर महादेव के जयकारे
गंगा घाट से तीर्थ नगरी तक कावड़ियों का जमावड़ा
कावड़ियों की सेवा में जगह-जगह लगे दवा व भंडारों के कैंप
कासगंज। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे जिले का माहौल शिवमय हो गया है लहरा गंगा घाट से लेकर शहर की सड़कों तक सिर्फ कावड़ियों के जत्थे दिखाई दे रहे हैं l गंगा घाट की ऒर आने जाने वाले कावड़ियों की कतार लगातार नजर आ रही है गंगा घाट और नजारा श्रद्धा के सैलाब से भरा हुआ है l जिले में पिछले 8 दिनों से कावड़ मेला चल रहा है। सोमवार रात्रि तक बड़ी संख्या में कावड़िए गंगा घाटों तक पहुंचे हैं। जो शिवरात्रि पर्व पर कावड़ भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे l श्रद्धालुओं के जितनी भीड़ जल को लेकर घाट से मुख्य सड़क की ओर से आ रही है उससे कई गुना ज्यादा भीड़ घाटो की ओर बढ़ रही है l कावड़ लेने गए श्रद्धालुओं में गंगा घाट से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर अपने वाहन खड़े किए घाट के बाद शिव भक्तों की भीड़ सड़क पर उमड़ने लगी है l दोपहर से लेकर रात तक सिर्फ कांवरियों के जथे ही नजर आ रहे हैं l हाथों में कावड़ के साथ चल रहे वाहनों पर लगी डीजे पर बजते भोले के गीत शिव भक्तों को आनंद कर रहे हैं जोश और उत्साह से शिव भक्त बम बम भोले की जय जय कार कर रहे हैं l
जगह-जगह लगे कांवरियों की सेवा के लिए कैंप
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आवास विकास के निकट कांवरियों की सेवा के लिए केम्प लगाया जिसमे भगवान भोले नाथ के भक्तों की सेवा पूरे मनो भाव से की । सेवा में बहुत से कार्यकर्ताओ का सहयोग रहा। जिसमे कांवरियों की सेवा के लिए दवा, खाना, दूध, फल आदि वितरित किये गए। इस मौके पर रवेन्द्र सिंह सोलंकी, जगदीश प्रसाद विरथरे ,सुखवीर सिंह पुंढीर ,अखिल पुंढीर ,रूपेंद्र सिंह ,बसंत जी ,अमरीश वशिष्ठ,आरेन्द्र सिंह चौहान के साथ अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

