दुलार सेव द प्लानेट द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी
कासगंज।विज्ञान दिवस पर पर्यावरणीय संस्था दुलार सेव द प्लानेट द्वारा दद्दा पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उदघाटन सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपुत ने किया । प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने 150 विज्ञान मॉडल बनाए जिनमे वाटर हार्वेस्टिंग , फायर अलार्म , सोलर सिस्टम, वाटर साइकिल, इलेक्ट्रॉनिक हाउस, सोलर कुकर आदि मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया। विधायक देवेंद्र सिंह राजपुत ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल्स का अवलोकन किया ।
देवेंद्र सिंह राजपुत ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए मानव लोक में विज्ञान की उपयोगिता को जरूरी बताया ।
इस मोके पर राजाराम दरोगा जी, डा ० मनोज शर्मा, प्रधानाचार्या कामिनी गुप्ता , शांतनु चौधरी, राकेश शर्मा, डा. तेज सिंह,अजय बाजपाई, आकाश , मंजू , मीना, शिवम मिश्रा, सौरभ गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, देव आदि उपस्थित रहे।

