*गोरखपुर…कम मतदान वाले स्थानों पर जागरूक करेगी मोबाइल वैन*
~~~~~~~~~~~~~~~
*अमूल्यरत्न संवाददाता रमाकांन्त जायसवाल की रिपोर्ट*
~~~~~~~~~~~~~~~
★★ EVM, V.V पैड से लैश 9 वैन रवाना; BLO, टीचर व लेखपाल सहित कई कर्मचारी रहेंगे साथ
~~~~~~~~~~~~~~~
गोरखपुर जिले के 9 विधानसभाओं में जहां- जहां पिछले दो चुनावों में मतदान प्रतिशन 40 प्रतिशत से कम रहा है वहां प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए 9 विधानसभाओं में 9 वैन को शनिवार की शाम को सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वैन में ईवीएम व वीवी पैड मशीन का माडल भी रखा गया है। जिसके माध्यम से लोगों को 3 मार्च 2022 को मतदान करने व किस प्रकार मतदान करना है उसके बारे में जागरूक किया जाएगा।
*अधिकारी भी पहुंचेंगे जागरूक करने*
जागरूकता कार्यक्रम में डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेन्द्र सिंह, डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी रोस्टर के अनुसार लोगों को जागरूक करने अलग अलग विधानसभाओं में पहुंचेंगे। वहीं उसी रोस्टर के अनुसार विधानसभा के जिस राजस्व ग्राम में यह वैन पहुंचेगी वहां के संबंधित लेखपाल, बेसिक शिक्षा स्कूल के शिक्षक, बीएलओ,सफाई सुपरवाइजर, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी, सफाई कर्मी, रोजगार सेवक सहित तमाम जिम्मेदार मौजूद रहेंगे। यह ग्राम पंचायत व राजस्व ग्राम के एक- एक टोले मे जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
*हर विधानसभा के 50- 50 पोलिंग स्टेशन किए गए हैं चिन्हित*
विकास भवन से मिली जानकारी के अनुसार हर विधानसभा के 50- 50 पोलिंग स्टेशनों को चिन्हित किया गया है। जहां पिछले दो चुनाव में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। अब इनसे संबंधित गांवों व नगर पंचायतों के मोहल्लों में यह वैन जाएगी और लोगों को जागरूक करेगी। 9 विधानसभाओं के कुल 450 पोलिंग स्टेशन चिन्हित किए गए हैं।
*900 स्कूलों पर रैंप बनाने का कार्य चल रहा*
सीडीओ ने बताया कि दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए 900 विद्यालयों व 700 ग्राम सचिवालय में रैंप बनाने का कार्य चल रहा है। ताकि वहां दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को मतदान करने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो। वहीं 4100 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए बिजली, पानी, आने जाने के पर्याप्त रूट व शौचालय की व्यवस्था कराई जाएगी इसके लिए व्यवस्था की जा रही है और कमियों को दूर किया जा रहा है।

