कांग्रेस के कासगंज विधानसभा चुनाव कार्यालय का हुआ उदघाटन
कासगंज। कासगंज विधानसभा से कांग्रेस कमेटी की टिकट इस बार किसान नेता कुलदीप पाण्डे को दी गई है। बुधवार को कांग्रेस कमेटी के कासगंज विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
बुधवार को कासगंज विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे किसान नेता कुलदीप पाण्डे ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में किसान में भी उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में मौजूद किसानों ने बताया कि इस बार एक किसान नेता को टिकट मिली है, हम सब किसान मिलकर कुलदीप पाण्डे को जिताएंगे। चुनाव कार्यालय उद्घाटन समारोह में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पाण्डे ने कहा कि इस बार किसान कांग्रेस के साथ हैं, और उन्हें अपने समर्थकों पर पूरा विश्वास है कि जीत उनकी ही होगी।
उद्घाटन समारोह में कांग्रेस नेता मनोज पांडे, विशाल पांडे, सत्य प्रकाश गुप्ता, राजवीर सिंह राणा, मोहम्मद यूसुफ, इमरान खान, राजीव गुप्ता, संतोष माहेश्वरी, दीप कुमार पांडे, कन्ना पचौरी, किसान नेता आशीष पांडे, जय शंकर दुबे, पिंकी दुबे, आशुतोष गौड़, शशांक शर्मा, मोहित शर्मा, मंजू लता, कुमकुम शर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह बैस एडवोकेट सहित सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एवं किसान समर्थक मौजूद रहे।

