बंजर भूमि को खाली कराने के लिए ग्राम प्रधान ने डी एम से किया गुहार
महराजगंज, पनियरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा मुड़ीला चौधरी के ग्राम प्रधान ने अजित सिंह ने बंजर जमीन के अवैध कब्जा धारियों से कब्ज़ा मुक्त करने के लिये लिखित प्रार्थना पत्र के जरिये अवगत कराया।
प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम प्रधान अजीतसिंह ने आराजी संख्या520ख क्षेत्रफल0.3080हेक्टेअर बंजर जमीन में सामुदायिक शौचालय और जल जीवन मिशन के तहत पानी की टँकी बनवाने हेतु चिन्हित भूमि पर अवरोध किये जाने की सूचना दिनांक24/1/2022को प्रार्थना पत्र के जरिये अवगत कराया।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा सामुदायिक शौचालय व जलजीवन मिशन के तहत पानी की टँकी बनवाने के लिए उक्त रकबे को सर्व सम्मति से प्रस्तावित किया गया है।जिसमे गांव के कुछ लोग उसमे पुआल आदि रखकर अवैध कब्जा कर लिए है,जिसे सीमांकन कर खाली करवाया जाना अत्यंत आवश्यक है।इस प्रार्थना पत्र में खतौनी की छायाप्रति व प्रस्ताव की छाया प्रति संलग्न किया गया है।

