*बकाया गन्ना मूल्य के बदले मिल के गोदामों से चीनी ले सकेंगे किसान।*
उप गन्ना आयुक्त ऊषा पाल ने बताया कि किसान चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य के बदले चीनी ले सकेंगे किसानों द्वारा लिए गए चीनी के मूल्य का समायोजन गन्ना मूल्य के साथ किया जाएगा प्रत्येक किसान को एक क्विंटल चीनी प्रतिमाह जून तक उपलब्ध कराने की ब्यवस्था की गई है किसान जिस दिन चीनी लेगा, उस दिन के न्यूनतम बिक्री मूल्य एवं जीएसटी के आधार पर चीनी उपलब्ध कराई जाएगी किसानों को मिल के गोदाम से चीनी उपलब्ध कराया जाएगा इस योजना का लाभ 2021-22 पेराई सत्र के किसानों के बकाया के भुगतान के मद में उपलब्ध होगी चीनी मिलों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि जीएसटी नियमानुसार राजकोष में जमा कराई जाएगी यदि जीएसटी जमा करने या न्यूनतम मूल्य से अधिक कीमत लेने का मामला संज्ञान में आया तो संबंधित मिल इसके लिए जिम्मेदार होगी।

