ट्रेन में लावारिस मिला बैग रेलवे सुरक्षा बल ने यात्री को लौटाया
कासगंज। ट्रेन में लावारिस मिला एक बैग रेलवे सुरक्षा बल ने यात्री को वापिस सुपुर्द किया है।
दिनांक 13.01.2022 को कासगंज रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15037 में हेड कांस्टेबल रविंद्र पाल सिंह को एक लावारिस बैग मिला। हेड कांस्टेबल रविंद्र पाल सिंह द्वारा पोस्ट कमांडर को सूचित करते हुए बैग को पोस्ट पर लाया गया जहां बैग को चेक करने पर उसमें एक पर्स में 6900 रुपये नगद, एक लेनेवो कंपनी का लैपटॉप, एक कीबोर्ड, चांदी के छोटे नयन, एक ट्रिमर मशीन तथा कपड़े मिले। बैग से उत्कर्ष हंस वर्मा पुत्र इंद्र कुमार वर्मा निवासी लक्ष्मी बाई नगर बिल्हौर थाना बिल्हौर जिला कानपुर का आईडी कार्ड भी मिला जिस पर अंकित मोबाइल नंबर पर बातचीत करने पर उत्कर्ष हंस वर्मा ने बताया कि वह बिल्हौर स्टेशन पर उतर गया था, तथा ज्यादा सामान होने की वजह से उसका बैग गलती से ट्रेन में ही छूट गया था।
प्राप्त सूचना पर उत्कर्ष हंस वर्मा दिनांक 14.01.2022 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कासगंज पर उपस्थित हुए जहां सभी सामान उत्कर्ष हंस वर्मा को सुपुर्द कर दिया गया। बैग वापिस मिलने पर यात्री द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के कार्य की प्रशंसा की गई तथा धन्यवाद दिया गया।
—–