पत्नी के अपहरण की सूचना देने वाले पति को नही मिली न्याय
महाराजगंज, घुघली थाना अंतर्गत हरपुर महन्थ की लगभग 44वर्षीय महिला के अपहरण व कुछ जेवर तथा नकदी धनराशि की सूचना के बाबजूद प्रार्थी को अब तक न्याय नही मिलपाई।
मामला इस प्रकार है किजनपद महराजगंज घुघली थाना अंतर्गत हरपुर महन्थ में अशोक पुत्र रूदल स्थाई रूप से हरपुर महन्थ के निवासी है।जिनके पास दो पुत्र गौरव,वैभव व पत्नी शशिकला का एक कुनबा बड़े अमन से गांव में निवास करते थे।अचानक कपड़े का फेरी लगाने वाला सत्यपाल यादव पुत्र रामसूरत निवासी जिला मैनपुरी का रहने वाला अशोक की पत्नी शशिकला को बहला फुसला कर7/11/2021को कुछ नकदी जेवर समेत अपने घर भगा ले गया।वहाँ लेजाकर एक ट्रष्ट को धोखा देकर व अविबाहित बता कर ट्रष्ट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा कर शादी कर लिया।इस बात का पता चलने पर पति अशोक ने26/12/2021को घुघली थाने में सत्यपाल व शशिकला के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया।जब कुछ दिन बीत गया तो प्रार्थी पुलिस कार्यवाई की कमजोरी का पता लगाया तो पता चला कि इसके विवेचक SIने अपहरणकर्ता व अपहृत महिला शशिकला के पक्ष में विवेचना कर दिया है।तो प्रार्थी विवेचना की सत्य प्रतिलिपि लेकर प्रार्थी अशोक न्यायालय का दरवाजे पर जा पहुंचा है।असल मे बात यह है कि विवेचक अपहरणकर्ता व अपहृत को न तो थाने बुलाया न तो उसे देखा न तो किसी से जांच पड़ताल किया।विवेचना केवल टेलीफोनिक वार्ता से किया गया है जबकि शशिकला शादीशुदा है,शादी के प्रमाण पत्र में अविबाहित दर्शायी गई है अपहरणकर्ता ट्रस्ट में अविहित बताकर धोखे व जालसाजी से अंतर्जातीय विवाह किया है।

