*जल निगम निर्माण शाखा अपने दायित्वों का करें पूर्ण रूप से निर्वहन – डीएम*
गोरखपुर।जल निगम निर्माण शाखा व जल निगम दशम प्रकल्प खंड के संबंधित अधिकारियों के साथ जिला अधिकारी विजय किरन आनंद जिला अधिकारी सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया पेयजल समस्या और शुद्घ पानी लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना शुरू की है। योजना के तहत हर घर तक पाइप लाइन बिछाकर पानी की सप्लाई दी जानी है।अभी तक जल निगम के पास शहर में सीवर लाइन बिछाने के साथ ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन योजना के तहत काम कराने की जिम्मेदारी थी। लेकिन पिछले महीने जल निगम को दो भागों में बांट दिया गया। पहले से यहां तैनात एक्सईएन, सहायक अभियंता, अवर अभियंता व कर्मचारियों को जल निगम नगरीय में शामिल कर दिया गया है। जबकि जल निगम ग्रामीण में अभी तक केवल एक्सईएन और तीन अवर अभियंताओं की तैनाती हुई है। कोई कार्यालय भी नहीं खुला है। इस वजह से जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों की पाइप लाइनों को भी दुरुस्त कराकर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाना है। संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि अपने अपने कार्यों को दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यों को पूर्ण कराएं जिससे ग्रामीण वासियों को शुद्ध जल मिल सके जल निगम निर्माण शाखा व जल निगम दशम प्रकल्प खंड के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता युक्त पूर्ण करें जिससे जल निगम की समस्त समस्याओं का समाधान किया जा सके।

