*ब्रेकिंग न्यूज मेंहदावल संत कबीर नगर*
*समाधान दिवस में वन विभाग पर खेत कब्जा करने का ग्रामीण ने लगाया आरोप*
*जिले के मेंहदावल तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक ग्रामीण ने जोरदार तरीके से न्याय की गुहार लगाया है । इस पीड़ित ग्रामीण के खेत पर किसी व्यक्ति ने नहीं , बल्कि वन विभाग ने अवैध कब्जा कर रखा है । पीड़ित ग्रामीण राम कुमार पुत्र सीताराम यादव बखिरा थानाक्षेत्र के ग्राम देवकली का रहने वाला है । इनका खेत नम्बर 2 / 1 क्षेत्रफल 332 एअर ग्राम सिधौना जंगल में स्थित है । वन विभाग से अवैध कब्जा हटवाने की तहसील दिवस में फरियाद किया । सीडीओ सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 24 मामले आए । जिनमें से तीन का तुरंत ही निस्तारण कर दिया गया । इस अवसर पर एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी , तहसीलदार निशा श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित रहे ।*
स्वतंत्र पत्रकार मारुति नंदन

