*ड्राइवर से मारपीट कर बोलेरो छीनने का लगाया आरोप*
*अमूल्यरत्न न्यूज़ मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*पुलिस ने कहा लूट का नहीं पैसे के लेनदेन का है मामला*
*गोरखपुर*/महराजगंज के घुघुली नगर पंचायत निवासी नफीस पुत्र अब्दुल मुत्तलिब का आरोप है कि एक महिला और दो पुरुष उसके बोलोरो गाड़ी को तरकुलहा के लिए बुक कराए थे। वे लोग गाड़ी पर बैठ कर तरकुलहा के लिए चले।
सोनबरसा से कुछ दूर आगे डुमरी खास के आसपास सवार लोग उसे मारपीट कर बोलोरो छीन लिए। उसने डायल 112 नम्बर पर चौरी चौरा पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस बोलोरो एवं आरोपियों को पकड़ ली और थाने लाई। पूछताछ में पता चला कि यह मामला मारपीट व बोलोरो छीनने का नहीं है, बल्कि पैसे के लेन देन का है। इंस्पेक्टर श्याम बहादुर सिंह का कहना है कि बोलोरो चालक के ऊपर लोगों का पैसा बकाया था। चालक पैसा नहीं दे रहा था। फिर वे लोग उसकी गाड़ी बुक कराकर तरकुलहा ले जा रहे थे। रास्ते में उसी पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। बोलोरो थाने में खड़ा करा लिया गया है। दोनों पक्ष को रविवार की सुबह सबूत के साथ बुलाया गया है।

