सीडीएस विपिन रावत व सैन्य अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि
कासगंज। भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को सीडीएस जनरल विपिन रावत व अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यालय पर मौजूद एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर श्योराज सिंह ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि जनरल विपिन रावत देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है। देश में जब भी भारतीय सेना की कहानियां कहीं जाएंगी, तो एक ऐसी शख्सियत का नाम जरूर लिया जाएगा, जिनसे दुनिया में देश और करोडों भारतीय युवाओं के सपने को एक नई ऊंचाई दी। युवाओं के प्रेरणास्रोत विश्व में देश का गौरव बढ़ाने वाले जनरल विपिन रावत की कहानियां हमेशा युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी।
इस दौरान जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, डा. केत सिंह वर्मा, सुरेश माहेश्वरी, प्रवेंद्र सिंह राना, दिनकरराव चतुर्वेदी, आदित्य कांकोरिया, जयवीर सिंह सोलंकी, डा. शिव प्रताप सिंह, विकास यादव, कुलदीप प्रतिहार, प्रतीक माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

