शिकारपुर चौराहे से मोटरसाइकिल की चोरी का नही लगा सुराग
महराजगंज, सदर कोतवाली स्थित शिकारपुर चौराहे के बाजार से लगभग 5बजे वाहन चोर एक मोटरसाइकिल UP56Q6269को लेकर रफ़ूचक्कर हो गया।जिसका सुराग देर शाम तक नही लग पाया।
शिकारपुर चौराहे पर हड़तोहिया के इलतफ मास्टर अपने किसी निजी कार्य के लिए अपनी मोटरसाइकिल से आये हुए थे।बाईक को खड़ा देख अज्ञात चोरों ने बाईक को चुराने में सफल हो गए।बाइक को न पाकर इलतफ अपने परिचितों को बाइक चोरी की बात बताई ,बातों को सुनकर लोग पता लगाने में जुटे, परन्तु खबर लिखे जाने तक मोटरसाइकिल का कोई पता नही लग पाया।

