*पीपीगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में महिला के साथ हुई मारपीट*
*एंटी करप्शन मीडिया न्यूज़ वरिष्ठ मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*गोरखपुर*/पीपीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को खेत मे कब्जा का विरोध करने से नाराज कब्जा करने वाले दो लोगो ने एक महिला को कुदाल एवं लात घुसो से मारपीट कर घायल कर दिया।जिसके बाद घायल महिला द्वारा थाने में लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दे कि पीपीगंज नगर पंचायत के तिघरा निवासी उदयराज एवं अखिलेश पुत्र बलराम निवासी नवापार,सूर्यभान पुत्र सदानंद निवासी तिघरा के बीच खेत पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है।आरोप है कि बुधवार को सुबह अखिलेश एवं सूर्यभान उदयराज के खेत मे कब्जा का प्रयास कर रहे थे जिसकी जानकारी मिलने पर उदय राज की पत्नी मीना देवी भी पहुच गयी और कब्जा करने का विरोध करने लगी जिससे नाराज अखिलेश और सूर्यभान ने मीना देवी के साथ मारपीट की और कुदाल से हमला कर दिया जिससे मीना देवी बुरी तरह जख्मी हो गयी जिसके बाद दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और दोबारा खेत पर न चढ़ने की हिदायत देते हुए फरार हो गए।घायल मीना को परिजन अस्पताल ले जाकर इलाज कराया और वृष्पतिवार को मीना ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की जिसके बाद हरकत में आई पीपीगंज थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है और कार्यवाही का भरोषा दिया है।

