*झंगहा थानाक्षेत्र मे हुए डबल मर्डर मे वांछित 03 अभियुक्त और गिरफ्तार दो पहले किये जा चुके हैं गिरफ्तार*
*एसपी नार्थ के नेतृत्व में टीम ने किया गिरफ्तार*
गोरखपुर।झगहा थाना झंगहा क्षेत्र में ग्राम जद्दूपुर में 28/11/2021 को गोली चलने की घटना में दो लोगो की मृत्यु हो गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना झंगहा पर मु0अ0स0 418/2021 धारा 147,148,149,323,504,506,307,302,34 भादवि पंजीकृत हुआ था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे । उक्त क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा अखिलानंद उपाध्याय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक झंगहा संतोष कुमार अवस्थी द्वारा मु0अ0स0 418/2021 धारा 147,148,149,323,504,506,307,302,34 भादवि मे नामजद तीन वांछित अभियुक्त (1)शैलेश साहनी (2) अमरनाथ निषाद (3)सुनील निषाद
थाना झंगहा जनपद गोरखपुर गिरफ्तार किया गया दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है अब तक कुल 5 को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

