कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने एमएलसी एके शर्मा के दौरे के बारे में कहा कि…
आज मेरठ में पीएम आदरणीय श्री मोदी जी के करीबी पूर्व एडिशनल सेक्रेटरी पीएमओ श्री एके शर्मा एमएलसी एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे, उनके काफिले में सरकारी गाड़ियां भी थी। उनके काफिले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर प्रतीत होता है कि वह डिप्टी सीएम का प्रोटोकॉल लेकर आज मेरठ आए थे। सरकारी लाव लश्कर उनके काफिले के साथ चल रहा था, यह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है। मोदी जी अपने करीबी लोगों को उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्थापित करने में लगे हैं और अधिकारियों को पीएमओ से निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस को अपराधियों को पकड़ने की जगह नेताओं की ड्यूटी में लगाया हुआ है।
अभिमन्यु त्यागी
प्रदेश प्रवक्ता
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
मोबाइल: 9258039999

