…..प्रेस विज्ञप्ति, प्रकाशन हेतु…..
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। 26 नवंबर से 15 दिन के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया गया है।
*चलो कांग्रेस की ओर*
कांग्रेस सदस्यता महाअभियान
* उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 नवम्बर 2021 यानि संविधान दिवस से 15 दिन का सदस्यता महाअभियान चलायेगी। यह अभियान 10 दिसम्बर 2021 तक चलेगा।
* ‘‘एक परिवार, नये सदस्य चार’’ के नारे के तहत 15 दिन में कांग्रेस के एक करोड़ नये सदस्य बनाये जायेंगे।
* इस अभियान के तहत हर विधानसभा में न्याय पंचायतों या वार्डो के आधार पर पांच सदस्यीय टीमों का गठन होगा। हर टीम का एक प्रभारी होगा। प्रदेश में लगभग 23000 सदस्यता प्रभारी बनाये जायेंगे।
* इस महाअभियान के लिए सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर- 82 3000 5000 है
* सदस्यता अभियान की शुरूआत संविधान दिवस पर हो रही है। इस दिन गांव, बस्तियों, वार्डों में ‘‘भीम चर्चा’’ और रात्रि भोज का आयोजन होगा। संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के योगदान पर चर्चा होगी।
* प्रत्येक जिला/शहर/नगर, जिले के सभी ब्लाक, शहर/नगर के सभी वार्ड, सभी न्याय पंचायत एवं ग्राम सभा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।
* हर सदस्यता टीम प्रतिदिन 25 नये सदस्य बनायेगी। इसके लिए मिस्ड कॉल नंबर पर नये सदस्य द्वारा मिस्ड कॉल कराना अनिवार्य होगा।
* शहर के प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि पर कैनोपी लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।
* महिला कॉलेजों/महाविद्यालयों के सामने ’’लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’’ बैनर के तहत सदस्यता अभियान चलाते हुए कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का संदेश छात्राओं तक पहुँचाया जायेगा।
अभिमन्यु त्यागी
प्रदेश प्रवक्ता
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
मोबाइल: 9258039999

