*बकाए गृहकर में सील होंगे होटल और अस्पताल*
*गोरखपुर*/नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सोमवार को हाउसटैक्स वसूली में हो रही लापरवाही को लेकर टैक्स के जिम्मेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बड़े बकाएदारों की सूची जारी करते हुए सीलबंद और विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। वहीं टैक्स विभाग के निरंजन गौड का वेतन कम वसूली के चलते बाधित करने का निर्देश दिया।
नगर आयुक्त ने कम वसूली को लेकर कई कर्मचारियों को चेतावनी भी जारी की। नगर आयुक्त ने दस बड़े बकाएदारों की सूची जारी करते हुए इनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बड़े बकाएदारों में दिलेजाकपुर स्थित होटल प्रगति, खोआमंडी स्थित मृत्युंजय हास्पिटल, कैलाश होटल, जटेपुर दक्षिणी, जनता मैरेज हाल, पिपरापुर, वी मार्ट,राजेन्द्रनगर पश्चिमी, उमा पैलेस, बरगदवा, गोपाल पुत्र भगवती प्रसाद आदि शामिल हैं।

