तैलिक महासंघ जनपद कासगंज की कार्यकारिणी हुई गठित
सिढपुरा। तैलिक महासंघ जनपद कासगंज की कार्यकारिणी राकेश राठौर सदर विधायक सीतापुर व संस्थापक तैलिक महासंघ के नेतृत्व में गठित की गई।
तैलिक महासंघ जनपद कासगंज का जिला अध्यक्ष गंगादीन राठौर, जिला मीडिया प्रभारी हृदेश राठौर, जिला महासचिव अनिल राठौर, जिला सचिव भरत राठौर, जिला उपाध्यक्ष पपलेश राठौर, दुर्गपाल राठौर, वीरेश राठौर एवं जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रिषभ राठौर को मनोनीत किया गया।
राकेश राठौर सदर विधायक सीतापुर व संस्थापक तैलिक महासंघ ने कार्यकारिणी के सभी नव पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर एवं अंबेडकर रचित पुस्तक को भेंट किया एवं कहा कि भारत के संविधान में आस्था रखते हुए अपने -अपने कार्यों की जिम्मेदारी को निभायें। एवं कहाकि अपने विद्वान महा पुरुषों जैसे डा भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित पुस्तकों आदि को पढें।
वही सभी नव पदाधिकारियों ने राकेश राठौर सदर विधायक सीतापुर व संस्थापक तैलिक महासंघ को गुलदस्ता भेंट किया एवं कहा कि आपके नेतृत्व में तैलिक महासंघ के हम सभी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी से अपने-अपने कार्यों को समर्पित होंगे।
हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रंजीत राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रवीन राठौर,कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद राठौर , जिलाध्यक्ष एटा राजेंद्र राठौर, अनुपम राठौर, महेंद्र राठौर, गगन राठौर,भोले राठौर,उदयवीर राठौर,सुनील राठौर,कुलदीप राठौर आदि मौजूद रहे।