*फीडर से सीट डाउन लेकर एलटी लाईन मे पाईप डालते समय संविदा कर्मी बुरी तरह झुलसा*
*अमूल्यरत्न न्यूज मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*संविदा कर्मी का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है*
*सरहरी पावर हाउस पर तैनात एसएसओ शैलेश यादव ने संविदा कर्मी योगेश पांडेय को लक्ष्मीपुर फिटर पर सीट डाउन दिए थे*
*गोरखपुर*/गुलरिहा थाना के सरहरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सरहरी पावर हाउस से लक्ष्मीपुर फीडर के सरहरी स्थित एम एम पब्लिक एवं आईटीआई स्कूल के पास गुरुवार को एलटी लाईन मे पाईप डालते समय संविदा कर्मी बुरी तरह झुलस कर गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसे आनन फानन मे स्वजन ने बीआरडी मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
क्षेत्र के सरहरी विद्युत उपकेन्द्र अन्तर्गत लक्ष्मीपुर फीडर के सरहरी स्थित एम एम पब्लिक एवं आईटीआई स्कूल के पास गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मंगलपुर के छोटी कोईलहिया निवासी संविदा कर्मी योगेश पांडेय (30 वर्षीय) पुत्र राम चंद्र पांडेय अन्य कर्मियों के साथ एलटी लाईन मे पाईप डालते समय बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना पर पहुंचे स्वजनों आपने घायल को बीआरडी मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती किए जहां इलाज चल रहा है।
पावर हाउस पर ना तो कोई एसएसओ उपलब्ध था न ही कोई सीट डाउन लेने का रजिस्टर बना है । बिजली विभाग की सब कार्रवाई हवा हवाई।

