लोक न्याय एवं मानवाधिकार संस्थान
स्थानीय संवाददाता – अजय कुमार उपाध्याय बांसडीह बलिया उत्तरप्रदेश
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के राष्ट्रीय विस्तार, जनस्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा सेवा एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति एवं निर्देशानुसार डॉ. लवेश पांडे जी को चिकित्सा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रभारी मनोनीत किया जाता है।
डॉ. लवेश पांडे जी चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय एवं समर्पित व्यक्तित्व हैं। उनकी सेवा भावना, कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता तथा जनहित के प्रति समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए संस्थान द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।
संस्थान को पूर्ण विश्वास है कि डॉ. लवेश पांडे जी अपने अनुभव एवं सकारात्मक कार्यशैली के माध्यम से चिकित्सा प्रकोष्ठ को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करेंगे।
उन्हें चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क, स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रमों के समन्वय एवं संचालन हेतु आवश्यक दायित्व एवं अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
लोक न्याय एवं मानवाधिकार संस्थान परिवार की ओर से डॉ. लवेश पांडे जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 अधिकार आपका • संघर्ष हमारा 💐
💐 सेवा • संगठन • न्याय • राष्ट्रहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

