*🔥 खुला पत्र – मुख्यमंत्री महोदय के नाम 🔥*
*विषय: जनता दर्शन से लेकर PMO/CM तक – फरियाद कचरे में क्यों जा रही है ?*
*मा. मुख्यमंत्री जी,*
*सबसे पहले भ्रष्ट जांच अधिकारियों की नकेल कसना अनिवार्य है।*
*”आरोपी को ही जांच अधिकारी नामित करने का खेल” खत्म करिए। भ्रष्टाचार का सफाया यहीं से शुरू होगा।*
*हकीकत ये है:*
1. *पीड़ित कहीं भी फरियाद करे* – जनता दर्शन, PMO-PG, जनसुनवाई पोर्टल,रजिस्टर्ड डाक –
2. *पत्र घूम-फिरकर उसी लोकल थाने, तहसील, ब्लॉक या संबंधित विभाग में पहुंचता है* जहां अत्याचारी धनबली प्रभावशालियों का दबदबा है।
3. *नतीजा:* जांच अधिकारी फर्जी रिपोर्ट लगाता है, उल्टा पीड़ित को फंसा देता है, या कागजी निस्तारण कर देता है। *समस्या जस की तस बनी रहती है।*
*इसीलिए PMO-PG पोर्टल और जनसुनवाई आदि फेल है।*
*डाक से भेजी शिकायत का पता ही नहीं चलता कि वो किस “कचरे की पेटी” में गई। इसके पर्याप्त सबूत हमारे पास हैं।*
*इस पूरे कारनामे के पीछे कौन है ?*
*वही अत्याचारी धनबली एवं इच्छाधारी मठाधीश जो पाला बदलकर हमेशा सत्ता के साथ बने रहते हैं सरकार किसी की रहे दबदबा कायम रहता है।*
*ये स्थानीय जनप्रतिनिधियों के जरिए घूस देकर सारा काम बिगाड़ते हैं हिस्सा फिक्स।*
*भ्रष्टाचार का रेट-कार्ड तय है:*
*गरीबों का शोषण + सरकारी धन का बंदरबांट = नीचे से ऊपर तक हर टेबल पर तय % पहुंचता है।*
*स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर विभागीय मंत्री तक का हिस्सा अलग से बंधा है।*
*मुख्यमंत्री जी, आप जनता दर्शन में फरियाद सुनते हैं। अच्छी बात है।*
*पर सवाल ये है – आपके हाथ में जो पत्र है, वो कल उसी भ्रष्ट CO, SDM,दरोगा,चौकी इंचार्ज,खंड शिक्षा अधिकारी, बीएसए, लेखपाल,नायब तहसीलदार, एडीओ, बीडीओ, पंचायत सचिव आदि के पास जाएगा जिसके खिलाफ शिकायत है।*
*तो न्याय कैसे मिलेगा?*
*अतः मांग है:*
1. *”क्रॉस-डिस्ट्रिक्ट जांच” अनिवार्य करो* – संतकबीरनगर की शिकायत गोरखपुर का अधिकारी देखे।
2. *”आरोपी से जुड़े अफसर” को जांच से हटाओ* – Conflict of Interest कानून लाओ।
3. *”जांच की वीडियो रिकॉर्डिंग” हो* – फर्जी रिपोर्ट बंद होगी।
4. *”PMO/CM शिकायत ट्रैकिंग” पब्लिक करो* – जनता देख सके फाइल कहां अटकी।
*जब तक जांच अधिकारी नहीं सुधरेंगे, तब तक “रामराज्य” सिर्फ भाषण रहेगा।*
*पहले थाना-तहसील और ब्लाक सुधारो, फिर प्रदेश सुधरेगा।*
*#जांच_अधिकारी_सुधारो #PMO_PG_फेल_क्यों #जनता_दर्शन_से_न्याय_कब #भ्रष्टाचार_का_रेटकार्ड_बंद
#उत्तराखंड_की_तरह_up_में_न्याय #17_अतिपिछड़ों_को_sc_दर्ज़ा #गरीब_का_बच्चा_पढ़ेगा_नहीं

