*विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा 5 जून से 11 जून तक धूमधाम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज का जन्मोत्सव मनाया गया*
गोरखपुर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 55 वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ ने प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन में व मातृ शक्ति प्रदेश अध्यक्षा गंगा धकड़ के आज्ञा से जन्मोत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम के आयोजन में श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर जटाशंकर गोरखपुर में सातवें दिन मातृशक्ति ने मातृशक्तियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। सम्मान समारोह के पूर्व महाराज जी का तिलकोत्सव कर उनके दीर्घायु तथा यशस्वी जीवन की कामना की गई।

