राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट}
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के वैचारिक सुदृढ़ीकरण, विधिक मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी की अनुशंसा एवं शीर्ष नेतृत्व की सहमति से राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत नाहटा जी को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया जाता है।
हेमंत नाहटा जी राजस्थान उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में प्रतिष्ठित एवं अनुभवी व्यक्तित्व हैं।
वे विधिक क्षेत्र के साथ-साथ राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर भी गहरी समझ एवं मजबूत पकड़ रखते हैं।
उनकी विधिक विशेषज्ञता, अनुभव एवं मार्गदर्शक क्षमता को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में संस्था को नई दिशा, नई मजबूती एवं उच्चतम स्तर पर संगठनात्मक विकास प्राप्त होगा।
संगठन परिवार की ओर से हेमंत नाहटा जी को हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।
💐 न्याय • मार्गदर्शन • संगठन • राष्ट्रहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

