कैलाश सिंह जी लंबे समय से सामाजिक,
राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट}
नियुक्ति आदेश
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के विस्तार, सामाजिक समरसता एवं मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन एवं संतोष नयन संयोजक (संगठन) की अनुसंसा तथा शीर्ष नेतृत्व की सहमति से वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी कैलाश सिंह जी को गोरखपुर मंडल संरक्षक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की जाती है।
कैलाश सिंह जी लंबे समय से सामाजिक, वैचारिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
वे पत्रकारिता जगत में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं तथा विभिन्न छोटे-बड़े सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय सहभागिता निभाते रहे हैं।
इसके अतिरिक्त वे अनेक सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व निभा चुके हैं तथा वर्तमान समय में गायत्री परिवार से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
उनकी सामाजिक सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क क्षमता एवं समाजहित के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि कैलाश सिंह जी अपने अनुभव, सकारात्मक सोच एवं मार्गदर्शक व्यक्तित्व के माध्यम से गोरखपुर मंडल में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठनात्मक विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रभावशाली स्वरूप देंगे।
संगठन परिवार की ओर से कैलाश सिंह जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 सेवा • संगठन • संस्कार • समाजहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

