पुरंदरपुर महाराजगंज
महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र ग्राम पंचायत कोटकम्हरिया के टोला पटखवली में किसी बात की रंजिश को लेकर दो पक्षो में देर सांय धारदार हथियार से मारपीट हो जाने के कारण कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित सीओ फरेंदा मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया ।घटना पर नियंत्रण हेतू पुलिस को सक्रिय कर दिया है ।
मंगलवार को देर सांय लगभग साढ़े सात बजे पुरंदरपुर थाना के गांव कोटकम्हरिया के टोला पटखवली में एक मुस्लिम समुदाय व दूसरा हिन्दू समुदाय से किसी बात को लेकर धारदार हथियार से मारपीट हो गई ।जिसमें कुछ लोग घायल हो गए । सूचना मिलते पुरंदरपुर इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार राय समेत सीओ फरेंदा सुनील दत दुबे मौके पर पहुंच घटना स्थल पर जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई करना शुरू कर दिया ।खबर लिखे जाने तक किस बात को लेकर मारपीट हुई है व कितने लोग घायल हैं । स्पष्ट नहीं हो पाया है ।
इस संबध में कोतवाल पुरंदरपुर सतेंद्र कुमार राय का कहना मामले में जांच चल रहा है जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगा।