राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट}
नियुक्ति आदेश
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के वैचारिक विस्तार, बौद्धिक नेतृत्व एवं तकनीकी एवं सामाजिक विषयों पर संगठनात्मक क्षमता को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप Singh राठौड़ जी के निर्देश, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद तथा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन एवं शीर्ष नेतृत्व की सहमति से वरिष्ठ इंजीनियर, तकनीकी विशेषज्ञ एवं प्रखर समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह पालीवाल जी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।
धर्मेंद्र सिंह पालीवाल जी सुरक्षा श्रेणी के एक वरिष्ठ इंजीनियर होने के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा, सुरक्षा संबंधी तकनीकी विषयों एवं सामाजिक मामलों के गहन जानकार माने जाते हैं।
वे लंबे समय से सामाजिक, वैचारिक एवं जनहित से जुड़े विषयों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में भी उनकी सशक्त पकड़ एवं प्रभावशाली पहचान रही है।
उनकी बौद्धिक क्षमता, तकनीकी अनुभव, नेतृत्व कौशल एवं समाजहित के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि धर्मेंद्र सिंह पालीवाल जी अपने अनुभव, ज्ञान, सकारात्मक सोच एवं संगठनात्मक दक्षता के माध्यम से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई वैचारिक मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्हें प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार, बौद्धिक मंच निर्माण, टीम गठन, जनसंपर्क एवं वैचारिक गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि वे संगठन की गरिमा एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए संस्था को मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन परिवार की ओर से धर्मेंद्र सिंह पालीवाल जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 ज्ञान • संगठन • विचार • राष्ट्रहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

