राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट}
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के विस्तार, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन एवं शीर्ष नेतृत्व की सहमति से सक्रिय एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व कीर्ति सिंह राठौड़ जी को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।
कीर्ति सिंह राठौड़ जी सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाती रही हैं।
वे महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं सकारात्मक विचारधारा के साथ कार्य करने के लिए जानी जाती हैं।
उनकी नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल एवं समाजहित के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि कीर्ति सिंह राठौड़ जी अपने अनुभव, सकारात्मक सोच, व्यवहार कुशलता एवं नेतृत्व क्षमता के माध्यम से महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगी तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महिला प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार, टीम गठन, जनसंपर्क एवं गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि वे संगठन की विचारधारा एवं गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण एवं अमूल्य योगदान देंगी।
संगठन परिवार की ओर से कीर्ति सिंह राठौड़ जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 नारी शक्ति • सेवा • संगठन • समाजहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

